नवगछिया स्थित बनारसी लाल कालेज का तिलकामांझी भागलपुर विश्व विद्यालय के पाँच सदस्यीय निरीक्षण दल ने 6 अगस्त मंगलवार को किया निरीक्षण |
विज्ञान संकाय के रसायन विज्ञान, भौतिकी विज्ञान, जन्तु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, मनो विज्ञान तथा भूगोल विज्ञान की प्रयोगशालाओं के निरीक्षण के दौरान दिया गया कई आवश्यक निर्देश |
विवि निरीक्षण दल ने स्नातक विज्ञान प्रतिष्ठा तथा कला संकाय के सभी विषयों में दीर्घीकरण कराने का दिया आश्वासन |
मौके पर प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार ने प्रस्तुत किया सभी अभिलेख |
विवि के निरीक्षण दल में शामिल थे डॉ0 आशुतोष मिश्रा, डॉ0 उमेश प्रसाद सिंह, डॉ0 आरपी उपाध्याय, डॉ0 मीना रानी और डॉ0 मनीन्द्र कुमार सिंह |
मौके पर इस कालेज के शिक्षक प्रतिनिधि भोपाल कृष्ण चौधरी, वर्सर अनिल कुमार मण्डल, लेखापाल बिनोदानंद मण्डल के अलावा शैलेंद्र महतो, राज किशोर सिंह, अनिल यादव, तरुण कुमार सिंह, राजेन्द्र पोद्दार, राजेश कानोडिया, अशोक गुप्ता सहित दर्जनों प्रमुख थे मौजूद |