ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

खुशखबरी : दिल्ली के लिए आज से एक और नयी ट्रेन मिली

नवगछिया एवं आस पास के क्षेत्र के लोगों के लिए नयी खुशखबरी है | गुरुवार 18 जुलाई 2013 से दिल्ली जाने के लिए एक और नयी ट्रेन मिल गयी है | जो सप्ताह मे एक दिन चलेगी |

जानकारी के अनुसार 15621 अप तथा 15622 डाउन नंबर की कामाख्या और आनंद बिहार टर्मिनल के बीच चलने वाली इस नयी ट्रेन का ठहराव नवगछिया में भी होगा | जिसमें एक थ्री टायर एसी कोच के अलावा 5 स्लीपर तथा 6 साधारण डब्बे रहेंगे | दिल्ली जाने के लिए यह ट्रेन प्रत्येक गुरुवार की शाम लगभग साढ़े पाँच बजे नवगछिया पहुंचेगी |