जरा सोचिये कानून का रखवाला अगर कानून की धज्जियां उड़ाए तो क्या होगा?
हंगामा तो लाज़मी है। सोमवार को उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के बाबा
कीनाराम मठ में ऐसा ही हुआ। मठ में हंगामा उस वक्त मच गया जब पुलिस ने
अधेड़ उम्र के व्यक्ति को एक नाबालिग के साथ शादी करने के दौरान गिरफ्तार
कर लिया। आप सुनकर चौंक जायेंगे कि
पुलिस ने जिस अधेड़ को गिरफ्तार किया वो कोई मामूली व्यक्ति नहीं बल्कि कानून का रखवाला डिप्टी एसपी निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वो छत्तीसगढ़ के रायपुर में तैनात है और शादी करने उत्तर प्रदेश के चंदौली जिला आया था। रायपुर सचिवालय में डिप्टी एसपी के पद पर कार्यरत प्रद्युम्न नारायण सिंह यादव (52) सोमवार दोपहर करीब 1 बजे बाबा कीनाराम मठ में नाबालिग लड़की से शादी रचा रहे थे. इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची बलुआ पुलिस ने नवविवाहित जोड़े को गिरफ्तार कर लिया.
बलुआ थाना क्षेत्र के उतड़ी समूदपुर निवासी सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी सूर्यनारायण यादव का मझला पुत्र प्रद्युम्न नारायण सिंह यादव (52) डिप्टी एसपी के पद पर छत्तीसगढ़ के रायपुर सचिवालय में तैनात हैं.
सोमवार दोपहर 1 बजे गुपचुप तरीके से वे बेला गांव निवासी रामअवध यादव की छोटी पुत्री प्रियंका (उम्र 13 वर्ष 9 माह) से शादी रचाने के लिए बाबा कीनाराम मठ पहुंचे. दोनों पक्ष की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी हो रही थी. इसी बीच इस शादी की सूचना मीडिया व पुलिस को लगी.
शादी स्थल पर पुलिस व मीडिया कर्मी के पहुंचते ही अफरातफरी मच गयी. दूल्हा बना डिप्टी एसपी चुपके से खिसकने लगा तभी पुलिस की नजर पड़ गयी. पुलिस डिप्टी एसपी व नाबालिग लड़की के अलावा परिजनों को लेकर बलुआ थाने आयी.
जहां दोनों पक्षों से पूछताछ करने पर नाबालिग की उम्र 13 वर्ष 9 माह होने की पुष्ट हुई. शादी के बाबत डिप्टी एसपी प्रद्युम्न नारायण सिंह यादव ने बताया कि पहली पत्नी की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो जाने से दूसरी शादी रचानी पड़ी, जबकि पहली पत्नी से एक पुत्री है, जो शादी शुदा है. मुझे लड़की की उम्र बालिग बतायी गयी थी तभी शादी की है. लड़की के पिता रामअवध यादव ने कहा कि गरीबी के चलते लड़की के उम्र से ज्यादा उम्र दराज दूल्हे से शादी की है.
बलुआ थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप यादव ने कहा कि शादी की सूचना एसपी के संज्ञान में पहुंच गयी है. जबकि विवाह पंजीकरण पत्र देने से मठ समिति ने इनकार कर दिया है. इस संबंध में एएसपी जियालाल यादव ने बताया कि प्रद्युम्न नारायण सिंह यादव छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर सचिवालय में सुरक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं.
इसकी पहली पत्नी की मौत हो गई है, जबकि दूसरी पत्नी भाग गई. यह तीसरी शादी रचा रहा था. बाल विवाह अधिनियम के तहत एक नाबालिग लड़की के साथ शादी रचाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है.