नवगछिया प्रखण्ड के बोड़वा गाँव में मनरेगा योजना ग्रामीण षड्यंत्र का शिकार हो रही है | जहां कुछ ग्रामीण योजना को लागू कराने को तत्पर हैं | वहीं कुछ ग्रामीण इस योजना को विफल करने पर पूरी तरह से आमादा हैं |
इतना ही नहीं योजना को विफल कराने वाले लोग षडयंत्र के तहत क्षेत्र में कराये गये वृक्षारोपण के वृक्ष को उखाड़ कर फेंक भी रहे हैं | इसके बाद वरीय पदाधिकारियों को शिकायत भी करते हैं कि यहाँ मानरेगा का कार्य हुआ ही नहीं है | जिसका खुलासा शुक्रवार को भागलपुर जिला से आयी एक जांच टीम की जांच के दौरान हुआ |
जिसका नेतृत्व भागलपुर के लोकायुक्त मंजूर आलम कर रहे थे | मौके पर लोकायुक्त महोदय ने ग्रामीणों को भी समझाया कि कोई भी सरकारी योजना सरकारी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा सम्पन्न कराया जाता है | जिसके बाद उसकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेवारी स्थानीय लोगों की ही होती है | जिसमें सबों को मिलकर भागीदारी निभानी चाहिये | वहीं मौके पर मौजूद पंचायत रोजगार सेवक को भी चेतावनी देते हुए डांट पिलायी |