तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो कॉलेजों के प्राचार्य
को विमुक्त कर दिया है। उनकी जगह सीनियर शिक्षकों को प्रभारी प्राचार्य
बनाया गया। केकेएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके ठाकुर व
खगड़िया महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कुमकुम सिंह को विमुक्त किया गया है। केकेएम कॉलेज में डॉ. एलके झा को व महिला कॉलेज खगड़िया में मोती सिंह को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया। दोनों प्राचार्यो को वापस अपने मूल पद व पैतृक कॉलेज भेज दिया गया है।
इसी तरह पीबीएस कॉलेज व कोसी कॉलेज खगड़िया के प्रभारी प्राचार्य ने प्रभारी प्राचार्य बनने से इंकार कर दिया था। वहां भी उनके बाद जो वरीय शिक्षक थे, उन्हें प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। कुलपति डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा ने बताया, केकेएम व महिला कॉलेज खगड़िया के प्राचार्य को कोर्ट के आदेश पर हटाया गया है।