नारायणपुर स्टेशन को भी आदर्श स्टेशन का दर्जा दिलाने के बाद इसका विकास कराने को लगे हैं क्षेत्रीय सांसद शाहनवाज़ हुसैन | जिन्होने पूर्व मध्य रेल के सोनपुर डीआरएम से शनिवार की सुबह बात कर होने वाले विकास की जानकारी ली |
मौके पर ही डीआरएम सोनपुर ने बताया कि नारायणपुर स्टेशन पर जल्द ही एफ़ओबी का निर्माण प्रारम्भ हो सकेगा | साथ ही इस स्टेशन का प्लेटफार्म भी ऊंचा किया जायेगा | इसके लिए दो दो करोड़ की योजना बन चुकी है | सिर्फ कार्य की स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारम्भ करा दिया जायेगा | इसके अलावा थाना बिहपुर स्टेशन का भी प्लेटफार्म को ऊंचा किया जायेगा | इसे भी स्वीकृति हेतु भेजा जा चुका है |