ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नहीं मिला नवगछिया के निशांत का अब तक कोई सुराग

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नवगछिया शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित अपने घर से 4 अप्रैल को स्कूल जाने निकला तेरह वर्षीय युवक निशांत का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है | जो नवगछिया जिला लोजपा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवेश यादव का सहोदर भाई है |
इस बाबत निशांत के पिता अशोक कुमार सिंह द्वारा नवगछिया पुलिस को लिखित सूचना भी 8 अप्रैल को दी गयी | बावजूद इसके निशांत का अब तक कोई भी सुराग नहीं खोज पाने की वजह से लोगों में भारी निराशा पैदा होती जा रही है |
इस मामले में लोजपा नेता प्रवेश यादव ने बताया कि 4 अप्रैल को निशांत स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकला था | जब हर बार की तरह वह इस रविवार 7 अप्रैल की सुबह घर वापस नहीं आया तो पिता जी कि बेचैनी बढ़ी | स्कूल जा कर पता किया तो स्कूल के लोगों ने बताया कि  वह जो घर गया था तब से वापस ही नहीं आया है |
वहीं प्रवेश यादव के अनुसार पुलिस रोजाना घर पर आती है, सिर्फ पूछताछ कर लौट जाती है | इतना समय बीत गया अब तक कोई ठोस सूचना क्यों नहीं दे रही | इस मामले की सूचना लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम बिलास पासवान तक दिये जाने की बात भी बतायी | जबकि नवगछिया पुलिस के अनुसार इस मामले की प्राथमिकी नवगछिया थाना कांड संख्या 75/13 में भादवि की धारा 363 के तहत दर्ज कर ली गयी है, छानबीन जारी है |