भागलपुर जिला सॉफ्ट बॉल क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जिला सॉफ्टबॉल
क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन इंटर स्तरीय उा विद्यालय नवगछिया में 28 अप्रैल को शुरू
हुआ. इस दौरान इस्ट, वेस्ट व नॉर्थ जोन की जीत हुई.
उदघाटन मैच इस्ट जोन एवं वेस्ट जोन के बीच खेला गया. वेस्ट जोन ने टॉस
जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाये. जवाब में बल्लेबाजी करते
हुए इस्ट जोन की टीम 101 रन बना कर ऑल आउट हो गयी. प्रतियोगिता का दूसरा
मैच साउथ एवं नॉर्थ जोन की टीम के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी
करते हुए साउथ जोन की टीम ने निर्धारित ओवर में 79 रन बनाये. जवाब में
बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ जोन की टीम ने चार विकेट खोकर 80 रन बना कर मैच
जीत लिया. तीसरा मैच इस्ट जोन एवं साउथ जोन के बीच खेला गया. टॉस जीत कर
पहले बल्लेबाजी करते हुए इस्ट जोन की टीम ने 146 रन बनाये. जवाब में
बल्लेबाजी करने उतरी साउथ जोन की टीम एक सौ चार रनों पर सिमट गई.
प्रतियोगिता के पहले दिन इस्ट जोन ने दो मैचों में दोनों मैच जीत दर्ज की.
प्रतियोगिता के पहले दिन इस्ट जोन के राहुल कुमार एवं सत्यम कुमार एवं
नॉर्थ जोन की टीम के आशुतोष कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.
इससे
पहले उदघाटन स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह एवं आयोजन समिति के
अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर सचिव
प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड.ी फाइटर जेम्स, मो राजू सहित कई
लोग उपस्थित थे. विद्यालय के प्राचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने
खिलाड.ियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि अनुशासन ही खेल का प्रथम स्वरूप है.