ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर बिहपुर प्रखंड में धरना प्रदर्शन

नवगछिया अनुमंडल के बिहपुर एवं बभनगामा बाजार में बैंक, अस्पताल, विद्यालय एवं मंदिर के समीप चल रहे सरकारी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर पूर्व घोषित एवं प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सर्वदलीय नेताओं, सामाजिक कार्यकत्र्ताओं एवं बुद्धिजीवियों ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया।

धरना की अध्यक्षता जन संघर्ष विकास मोर्चा, बिहपुर के अध्यक्ष अरुण कुमार मिश्र एवं संचालन अशोक कुमार गोस्वामी व विनय कुमार दर्शन ने किया। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकारी मानक के अनुसार शराब दुकान को बैंक, अस्पताल, विद्यालय, मंदिर एवं सरकारी कार्यालय से काफी दूर रहना चाहिए। जबकि बभनगामा में विद्यालय एवं मंदिर से शराब दुकान की दूरी 30-40 मीटर है। वहीं बिहपुर बाजार में शराब की दुकान बैंक एवं अस्पताल से सटा है। यही नहीं शराब की दुकान प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सामने जिला परिषद द्वारा आवंटित सरकारी दुकान में चल रही है।
शराब की दुकानों के स्थान परिवर्तन न हुआ तो प्रतिनिधि मंडल आगामी 25 अप्रैल को बिहपुर आ रहे सूबे के उपमुख्यमंत्री के समक्ष इस मांग को उठाएंगे। धारना में कामरेड निरंजन चौधरी, बाल बैडमिंटन संघ के जिला अध्यक्ष घंटु सिंह, राजनीति सिंह, देवनारायण कुंवर, राजीव सनगही, निवेदन चौधरी, नरेश मोहन चौधरी, गौतम कुमार प्रीतम, रोहित आनंद शुक्ला, इबरार, रंजीत राणा आदि मौजूद थे। धरना से पूर्व लोगों ने इस मांग के समर्थन में दुकानों को बंद कराया।