ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में बढ़ते अपराध को ले छात्र राजद करेगा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

नवगछिया शहर सहित पूरे नवगछिया पुलिस जिला में लगातार बढ़ते अपराध पर छात्र राजद ने गहरी चिंता व्यक्त की है | जिसके विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन करने का ऐलान किया है |

छात्र राजद के जीबी कालेज के अध्यक्ष अकलेश कुमार यादव ने इस संबंध में मंगलवार को नवगछिया के एसपी से मुलाक़ात कर एक ज्ञापन भी सौंपा है | जिसमें कहा गया है कि शहर के प्रोफेसर कालोनी स्थित अपने घर से 4 अप्रैल को स्कूल जाने के लिए निकला छात्र निशांत अब तक लापता है |  जिसका नवगछिया पुलिस कोई अता पता नहीं लगा पायी है | जिसके विरोध में छात्र राजद चरण बद्ध तरीके से आंदोलन करेगी और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेगी |
छात्र राजद अध्यक्ष ने बताया कि नवगछिया एसपी ने निशांत की बरामदगी के लिए एक सप्ताह का समय लिया है | एसपी से मिलने जाने के दौरान मनीष कुमार, भवेश कुमार, राघव कुमार, आशीष कुमार, पिंटू कुमार, रत्नेश कुमार, संतोष कुमार, अशोक कुमार, राहुल कुमार और राजेश कुमार भी साथ थे |