होली पर नवगछिया पुलिस जिला और अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से सतर्क हो चुका है | जहां जगह जगह पुलिस और दंडाधिकारियों को जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिनियुक्त कर दिया गया है | सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में लगभग पचास जगहों पर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है | साथ ही अनुमंडल मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है |