डाक्टर बोलते नहीं लिखते और करते हैं | जिसकी बदौलत लोगों की जिंदगी को जीवन दान मिलता है | तभी लोग हर नए रंग में गुनगुनाते हैं | जिसमें से एक महान कार्य हैं नेत्र चिकित्सा |
जिसे लायन्स क्लब के नवगछिया अध्यक्ष सह स्थानीय चिकित्सक डा0 बीएल चौधरी के सहयोग से यहा किया जाता रहा है | इस प्रयास से हर वर्ष सौ से अधिक लोगों के आँखों को रौशनी मिल रही है | जो काफी सराहनीय समाज सेवा का कार्य है | इससे स्पष्ट होता है कि लायन्स क्लब नवगछिया में सेवा का भाव स्पष्ट दिखता है |
ये बातें रविवार को लायन्स क्लब ऑफ नवगछिया टाउन द्वारा आयोजित मोतियाबिंद के आपरेशन शिविर का दीप प्रज्वलित कर
उदघाटन के मौके पर उदघाटन कर्ता नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने कही | जहां मौके पर मुख्य अतिथि पद से इंडियन मेडिकल एसोशिएशन नवगछिया के अध्यक्ष डा0 आरसी राय ने इसे सेवा भाव का सबसे बड़ा मौका बताया | जहां मंच का संचालन पवन कुमार सर्राफ ने किया |
समारोह में क्लब के सचिव कमलेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीलम चौधरी, पूर्व अध्यक्ष प्रो0 विजय कुमार, डा0 एके केजरीवाल, शंकर लाल केडिया, डा0 बादल कुमार चौधरी, सदस्य रतन लाल डोकानिया, नरसिह चिरनिया, किसन शर्मा के अलावा जदयू की नवगछिया जिला अध्यक्ष शांति देवी तथा पूर्व जिला अध्यक्ष बिरेन्द्र कुमार सिंह इत्यादि महत्वपूर्ण लोगों की मौजूदगी देखी गयी |