ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया में होली मिलन के दौरान हुआ हंगामा, चली चप्पल

बिहार के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया में सत्ताधारी दल जदयू द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान सोमवार की आधी रात रंग अबीर की जगह हंगामे व जूते चप्पल का भी दौर चला | जिसके बाद आधे घंटे तक कार्यक्रम बाधित रहा |
यह आलम तब था जब मौके पर प्रशासन द्वारा पुलिस और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्तियाँ की जा चुकी थी | यह दृश्य सोमवार की देर रात लगभग पौने बारह बजे स्थानीय इंटर स्तरीय हाई स्कूल परिसर में भोजपुरी गायिका को लेकर विवाद से पैदा हो गया था ।  इस कार्यक्रम का उदघाटन स्थानीय विधायक सह विधान सभा में सत्तारूढ़ दल के सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल ने किया था | जहां समारोह की मुख्य अतिथि जिला परिषद भागलपुर की अध्यक्षा सविता देवी ( पत्नी स्थानीय विधायक ) थी  |

नवगछिया थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पोद्दार ने बताया कि किसी के घायल होने का समाचार रात सवा बारह बजे तक नहीं मिला है। वहीं कई जदयू कार्यकर्ताओं के अनुसार दर्शकों में से किसी एक द्वारा चप्पल फेंकी गयी थी | जिसका विधायक द्वारा करारा जवाब दिया गया था |