दिल्ली में एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। चौंकाने
वाली बात है कि इस रैकेट में एयर होस्टेस, मैनेजमेंट (MBA) की पढ़ाई करने
वाली छात्राएं भी शामिल हैं। इस रैकेट को चलाने वाला शख्स एक धर्मगुरु है।
दक्षिण दिल्ली के खानपुर इलाके में चल रहे इस धंधे को राजीव रंजन
द्विवेदी नामक एक शख्स
चला रहा था जो खुद को एक मंदिर का पुरोहित बताता था। गौरतलब है कि खानपुर इलाके में ही इसने एक मंदिर बना रखा है और इसी मंदिर परिसर से वह इस सेक्स र्रैकेट का संचालन करता था।
चला रहा था जो खुद को एक मंदिर का पुरोहित बताता था। गौरतलब है कि खानपुर इलाके में ही इसने एक मंदिर बना रखा है और इसी मंदिर परिसर से वह इस सेक्स र्रैकेट का संचालन करता था।
पुलिस के छापे में छह लड़कियों सहित एक ग्राहक को गिरफ्तार किया गया
है। बाबा अभी फरार है। गिरफ्तार में से दो लड़कियां एयर होस्टेस हैं जबकि,
अन्य के नामी कॉलेज की मैनेजमेंट स्टूडेंट्स होने के दावा किया जा रहा है।
मंदिर परिसर से सेक्स रैकेट चलाए जाने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस के
इंस्पेक्टर ने कस्टमर बन संपर्क किया जिसके बाद इस रैकेट का खुलासा हुआ।