ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

आने वाला भविष्य भी कंप्यूटर का ही होगा - एसडीओ

वर्तमान समय में कंप्यूटर का ज्ञान हर किसी के लिए आवश्यक होता जा रहा है | कंप्यूटर शिक्षा के बिना आज सारी शिक्षा ही अधूरी रह जाती है | इसीलिए हर अमीर गरीब, लड़के लड़कियों को कंप्यूटर का ज्ञान आवश्यक हो गया है | आने वाला भविष्य भी कंप्यूटर का ही होगा |
हर क्षेत्र में कंप्यूटर की आवश्यकता होगी | अब तो परिवार के सभी सदस्यों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी होने लगा है |
ये बातें नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने सोमवार को नवगछिया स्थित प्राइमेसी कंप्यूटर सेंटर में आयोजित प्रथम सत्र के छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पद से कही | उन्होने छात्रों से भी अनुरोध किया कि वे अपने अर्जित कंप्यूटर ज्ञान को अपने परिजनों के बीच भी प्रसारित करें | साथ ही साथ आस पास के गरीब लोगों के बीच इसकी ललक पैदा करें | अपने इस कंप्यूटर ज्ञान का भरपूर लाभ अपने भविष्य को सँवारने में लगाएँ |
वहीं इस मौके पर सेंटर के निदेशक अमित कुमार ने सेंटर की विशेषता और कारी शैली की जानकारी दी | मौके पर सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, नवगछिया समाचार के संपादक राजेश कानोडिया, जीबी कालेज के सेवा निवृत प्राचार्य मो0 इसराफिल, इंटर स्तरीय स्कूल के प्राचार्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, चिकित्सक डा0 सुधांशु कुमार, डा0 अरुण राय के अलावा प्रो0 विजय कुमार ने भी वर्तमान समय में कंप्यूटर की आवश्यकता पर प्रकाश डाला | जहां सीपी सिंह, दिवाकर पाण्डेय, माणिक चंद सहित दर्जनों प्रमुख लोगों की मौजूदगी में 21 छात्रों के बीच प्रमाण पत्र वितरित किए गये | इस मौके पर एसडीओ नवगछिया एवं अन्य मौजूद लोगों द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल परिसर में फल और फूल के पौधों को भी रोपा गया |