ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बहुत बुरा अनुभव लेकर महाकुंभ से लौटी नवगछिया की वृद्ध महिला

नवगछिया की लापता महिला बहुत बुरा अनुभव लेकर रविवार को महाकुंभ से किसी तरह से लौट आयी है | यह जानकारी उक्त सेवा निवृत प्रधानाध्यापिका सुशीला सिन्हा के बड़े पुत्र संजीव कुमार ने पत्रकारों को दी |  जिसके अनुसार उनकी माता कई दिनों से भूखी थी | शरीर पर वस्त्र भी काफी कम थे | वो भी लोगों द्वारा दिये
हुए थे | लोगों द्वारा ही
भागलपुर आने वाली ट्रेन ब्रह्मपुत्र मेल में बैठा दिया गया था | जहां से वो किसी वाहन द्वारा सुबह नवगछिया आ सकी |
संजीव कुमार ने यह भी बताया कि महाकुंभ के बुरे अनुभव के कारण माता की दिमागी स्थिति अभी भी स्थिर नहीं हो पायी है |  किसी भी परिचित को देखते ही रोने लगती है | सुबह घर पहुँचते ही खूब रोई है | लगातार तीन घंटे रोने के बाद चुप हुई | काफी स्थिर होने बाद बताया कि महाकुंभ के स्नान हेतु अपना सारा सामान कुछ लोगों के भरोसे एक जगह रखकर गयी थी | वहाँ स्नान कर लौटने पर सब कुछ गायब था | जिसमें मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड, रुपये, जरूरी कागजात एवं कपड़े सब कुछ थे | बचा था तो सिर्फ शरीर पर भिंगा कपड़ा | ऊपर से हो रही थी बारिश | हालात पर कई श्रद्धालुओं को दया आ गयी | किसी ने बारिस से बचाया | तो किसी ने कपड़े दे कर जान बचायी |
उधर संजीव कुमार की पत्नी रूपम राय तथा अन्य परिजन भी इलाहाबाद के अन्य जगहो पर खोज में लगे थे | जिनहे वापस आने की सूचना दे दी गयी है |