ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

सरकारी बैंकों में 20 फरवरी से दो दिन की हड़ताल, यातायात भी होगा प्रभावित

बढ़ती महंगाई के मद्देनजर सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 20 फरवरी से सरकारी बैंकों की ट्रेड यूनियंस ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इस दौरान बैंकों का कामकाज ठप पड़ सकता है। इसके साथ ही इस हड़ताल से यातायात भी प्रभावित होगा | जिसमें रेल परिचालन पर भी असर पड़ने की संभावना है | 

इस प्रस्तावित हड़ताल की सफलता के लिए प्रचार प्रसार ज़ोर शोर से जारी है | हड़ताल का आह्वान यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने किया है। इसमें नैशनल लेवल की 9 यूनियनें एआईबीईए, एनसीबीई, बीईएफआई, आईएनबीईएफ, एनओबीडब्ल्यू और एआईबीओसी शामिल हैं। काम-काज प्रभावित होने की आशंका के मद्देनजर कई बैंकों ने पहले से अपने ग्राहकों को हड़ताल की जानकारी दे दी है। बैंक इस दौरान एटीएम में अतिरिक्त नकदी डालेंगे ताकि उनके ग्राहकों की जरूरतें पूरी हो सकें।