ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया के दो केंद्रों पर 1066 इंटर के छात्र देंगे परीक्षा

आज से शुरू हो रही बिहार इंटर की परीक्षा के तहत नवगछिया में दो केंद्रों पर 1066 इंटर के छात्र परीक्षा देंगे। जीबी कॉलेज नवगछिया व इंटर स्तरीय हाई स्कूल नवगछिया परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जीबी कॉलेज नवगछिया में 511 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इंटर स्तरीय हाईस्कूल में 55 छात्राएं ही परीक्षा देंगी।
जीबी कॉलेज नवगछिया में एसडी कॉलेज गौरीपुर कला संकाय के 187 तथा विज्ञान संकाय के 72 छात्र परीक्षा देंगे। जेपी कॉलेज नारायणपुर के कला संकाय के 79, विज्ञान संकाय के 20, ललित नारायण मिश्रा भ्रमरपुर कॉलेज के कला संकाय में 70, विज्ञान संकाय में सात, प्रोजेक्ट गर्ल हाई स्कूल सैदपुर के कला संकाय में 37, विज्ञान संकाय में 13, इंटर हाई स्कूल नवगछिया में कला संकाय में दो विज्ञान संकाय में चार, तेज नारायण उच्च विद्यालय रंगरा प्लस टू से कला संकाय में 18, विज्ञान संकाय में दो छात्र परीक्षा देंगे। 
इंटर स्तरीय हाई स्कूल नवगछिया में जीबी कॉलेज नवगछिया से कला संकाय के 24, विज्ञान संकाय के सात, मदन अहिल्या महिला कॉलेज नवगछिया से कला संकाय के 336, विज्ञान संकाय के 80, रुंगटा बालिका हाई स्कूल नवगछिया से कला संकाय के 24, विज्ञान संकाय के 19, मधुसूदन सर्वोदय हाई स्कूल बिहपुर प्लस टू के कला संकाय के 28, विज्ञान संकाय के एक, प्लस टू स्कूल खरीक से कला संकाय के 17, विज्ञान संकाय के पांच, राज्यकृत हाइ स्कूल नारायणपुर के कला संकाय में नौ, विज्ञान संकाय में पांच छात्र परीक्षा देंगे। 
जीबी कॉलेज नवगछिया में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी गौतम कुमार पंकज को स्टेटिक दंडाधिकारी तथा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी खरीक पुनम कुमारी को महिला स्टेटिक दंडाधिकारी नियुक्त किया है। इंटर स्तरीय हाई स्कूल नवगछिया में प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी गोपालपुर प्रभुनारायण यादव को तथा महिला स्टेटिक दंडाधिकारी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी गोपालपुर शोभा कुमारी को बनाया गया है। उड़नदस्ता का प्रमुख्य नवगछिया अंचलाधिकारी मिथिलेश कुमार को बनाया गया है। परीक्षा प्रथम पाली 9.45 से एक बजे तक तथा द्वितीय पाली 1.45 बजे से पांच बजे तक होगी।