ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दिल्ली गैंगरेप केस: पीडिता की ख्वाहिश है दोषियों को मिले सजा

सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 23 वर्षीया युवती ने अपने माता-पिता को लिखकर मन की बात बताई है.
एक नोट में उसने लिखा है, "दोषियों को सजा मिलनी चाहिए." दूसरे नोट में उसने अपने पुरुष मित्र का हाल पूछा जिसने उसे बचाने का प्रयास करते हुए घायल हो गया था.
अत्यधिक पीड़ा के बावजूद पीड़ित युवती के
धर्य और साहस को देखकर चिकित्सक हैरान हैं.
सफदरजंग अस्पताल के एक चिकित्सक ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर आईएएनएस से कहा, "मेडिकल की छात्रा होने के नाते वह इलाज की प्रक्रिया को समझती है और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ सहयोग करती रही है. उसके यौनांग का निचला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त है लेकिन ऊपरी हिस्से पर ज्यादा असर नहीं पड़ा है. यदि वह इलाज के इस महत्वपूर्ण चरण से उबर जाती है तो वह सामान्य जीवन जी सकेगी."
चिकित्सक ने यह भी कहा कि पीड़ित युवती जानती है कि छह लोगों ने उसे जिस तरह प्रताड़ित किया और चलती बस में उसके साथ दुष्कर्म किया, उससे समूचा देश दुखी है. देशभर के लोगों ने जो सहानुभूति प्रकट की है, उससे उसके दिल पर पड़ा बोझ कम हुआ है.
चिकित्सक ने कहा, "उसे पता है कि सांसदों, छात्रों और महिला अधिकार कार्यकर्ताओं ने उसके प्रति समर्थन जताया है और समूचा देश आक्रोशित है."