ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

गैंगरेप: शीला दीक्षित के घर के बाहर प्रदर्शन

दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के घर के बाहर दिल्ली विश्वविद्यालय के हजारों छात्रों ने प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने सामूहिक बलात्कार को अंजाम देने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दिए जाने की मांग की।
छात्रों ने दीक्षित के खिलाफ नारे लगाए और उन पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ न करने का आरोप लगाया। एक प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि
महिला मुख्यमंत्री होने के नाते उनकी महिलाओं के प्रति जिम्मेदारी बनती है। उन्हें केंद्र सरकार के समक्ष इस मामले को ले जाना चाहिए।
छात्रों ने बताया कि वे बुधवार को भी प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच अधिकारियों ने बताया कि दीक्षित ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है।