खगड़िया की अदालत से हत्याकांड व अन्य मामलों में सजावार व खगड़िया जेल
में बंद नौ बंदियों को केंद्रीय कारा भागलपुर रेफर किया गया है। इधर,
प्रभारी जेल अधीक्षक सुशील कुमार व जेलर जितेंद्र प्रसाद ने इसकी पुष्टि
करते हुए बताया कि न्यायालय के आदेश पर रविवार को सजावार नौ बंदियों को
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच केंद्रीय कारा भागलपुर रवाना कर दिया गया है।
सूत्रों के अनुसार प्रावधान के अनुसार सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन सबों को भागलपुर भेज दिया गया।
इधर, सूत्रों की माने तो केंद्रीय कारा रवाना किये गये बंदियों में आजीवन कारावास प्राप्त बबलू ठाकुर, सकलदेव चौधरी, मो. हसन उर्फ जमीर, कमल किशोर मुनी, धनेश्वर मुनी व राकेश सिंह शामिल है। वहीं, तीन वर्ष की सजा पाये बंदियों में सुमन मंडल, बबलू मंडल व रंजीत कुमार को भी जेल प्रशासन द्वारा भागलपुर स्थानांतरित किया गया है।