
जानकारी के मुताबिक तिनटंगा निवासी भीम मल्लिक की मौत सोमवार को होने पर
उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिए मिलने वाली सरकारी सहायता कबीर अन्त्येष्टि के रुपये की मांग कर रहे हैं। 24 घंटे के बाद भी अन्तिम संस्कार के लिए राशि की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
मृतक भीम का पुत्र पंकज ने बताया कि वह गांव के मुखिया सहित कई लोगो से अन्तिम संस्कार के लिए मदद मांगी किन्तु सहायता राशि नहीं मिली।
कबीर योजना के तहत राशि उपलब्ध करवाने की जानकारी देते हुए मुखिया अखिलेश यादव ने बताया कि आवेदन जरूरी है।
वहीं सरपंच शंभू यादव ने मदद कराने के लिए बीडीओ से बात की लेकिन कोई मदद नहीं मिली।
मुखिया और बीडीओ ने अंत्येष्टि मद में राशि नहीं होने की जानकारी दी ।
वहीं प्रमंडलीय आयुक्त, भागलपुर ने बताया कि अंत्येष्टि के लिए राशि की व्यवस्था तुरंत कराई जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने बुधवार को बताया कि इस मामले की जानकारी बीडीओ द्वारा पहले नहीं दी गयी है | मीडिया से मिली जानकारी के आधार पर तत्काल इसकी व्यवस्था कर अधिकारियों को भेजा गया है |