ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

ट्रेक्टर की ठोकर से बाइक चालक संतोष की मौत

नवगछिया थाना के समीप संस्कृत हाई स्कूल के सामने रविवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने एक बाइक को ठोकर मार दी | ठोकर लगते ही बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी और चालक गिर पड़ा | जिसके गिरते ही दुर्घटनास्थल से लोगों ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया | जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया |
मृतक की पहचान संतोष कुमार सिंह
उर्फ छोटू (30 वर्ष) पिता सहदेव प्रसाद सिंह घर हरनाथचक के रूप में हुई | जो कांग्रेस नेता शीतल प्रसाद सिंह निषाद का भतीजा बताया गया | इधर लोगों ने ट्रेक्टर को नवगछिया थाना के हवाले कर दिया है | लेकिन ट्रेक्टर चालक भागने में सफल बताया गया |
वहीं  कांग्रेस नेता शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने बताया कि भतीजा संतोष एक शादी में शामिल होने मोटर साइकिल से नवगछिया बाजार जा रहा था | थाना परिसर से आगे बढ़ा ही था कि संस्कृत हाई स्कूल के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने ठोकर मार दी | जिसकी वजह से संतोष की मौत हो गयी |
कांग्रेस नेता श्री निषाद ने आक्रोश व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि यह मौत प्रशासन की लापरवाही के कारण हुई है | जहां लगायी गयी नो इंट्री का सख्ती से पालन नहीं कराया जा रहा है | यदि नो इंट्री का पालन होता तो इस सफ़ेद बालू लदी ट्रेक्टर से शाम साढ़े छह बजे यह हादसा नहीं होता | इस मामले की शिकायत जिला पदाधिकारी से की जाएगी |