ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

28 कार्टून गुटका जब्त

बिहार में गुटखा पर प्रतिबंध लगते ही रेलवे के माध्यम से इसे धड़ल्ले से लाया जा रहा है। हाल ही में पटना जंक्शन पर नौ बोरा गुटखा जब्त किया गया था। बुधवार को भी बाहर से लाए गए 28 बड़े कार्टूनों में पैक गुटखा को जीआरपी ने जब्त कर लिया। बरामद गुटखे की कीमत पांच लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है। बरामद गुटखे को किसने भेजा और कौन रिसिव करेगा इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। जीआरपी छानबीन में जुट गई है।

इस बाबत जीआरपी इंस्पेक्टर रामपुकार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म संख्या दो पर लावारिस हालत में 28 कार्टून में सामान पड़ा होने की सूचना स्थानीय लोगों ने जीआरपी को दी। जीआरपी के जवान व अधिकारी जब इसकी जांच करने पहुंचे तो पता चला कि इन कार्टूनों में गुटखा पैक कर रखा गया है। तत्काल इसे जब्त कर लिया गया। वहीं दूसरी ओर, तीन माह पूर्व जंक्शन पर नोट दोगुना करने के नाम पर एक यात्री से हजारों रुपये की ठगी करने वाले होमगार्ड के जवान रामानंद सिंह को जीआरपी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह तीन माह से फरार था। इधर, पटना जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर खड़ी कोटा एक्सप्रेस से एक यात्री का सामान चुराते एक शातिर चोर को जीआरपी के जवान ने रंगे हाथ दबोच लिया। उससे देर शाम तक पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार चोर के बयान पर कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। हालांकि देर रात तक पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल सकी है।