ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

हत्या के दो अलग अलग मामलों में दो दोषी, सजा 21 को

नवगछिया स्थित व्यवहार न्यायालय की दो अदालतों ने बुद्धवार को हत्या के दो अलग अलग मामलों में दो लोगों को दोषी करार दिया है | दोनों अदालतों द्वारा जिनकी सजा 21 दिसंबर को मुकर्रर की जाएगी |
जानकारी के अनुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम विजय कुमार सिन्हा की अदालत ने सत्र वाद
संख्या 324/04 के अभियुक्त करारी तिनटेंगा निवासी फूचो मण्डल को बूचो रजक की हत्या के जुर्म में दोषी करार दिया है | जिसकी सजा 21 दिसंबर को सुनायी जायेगी | इस मामले में सरकार की तरफ से अपर लोक अभियोजक देवेन्द्र कुमार सिंह ने बहस में भाग लिया |
वहीं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ डीपी केशरी की अदालत ने सत्र वाद संख्या 728/11 के अभियुक्त करारी तिनटेंगा निवासी पटवारी महतो को हत्या के मामले में दोषी करार दिया है | जिसकी सजा 21 दिसंबर को सुनायी जायेगी | इस मामले में भी सरकार की तरफ से अपर लोक अभियोजक देवेन्द्र कुमार सिंह ने बहस में भाग लिया |