नवगछिया कोर्ट स्थित अधिवक्ता संघ का नया चुनाव 19 जनवरी 2013 को होगा | 10 दिसंबर सोमवार को अधिवक्ता संघ की महासभा की बैठक में जिसकी सूचना सभी अधिवक्ताओं को दे दी गयी | जिसकी पुष्टि संघ के अध्यक्ष
सत्येन्द्र नारायण चौधरी उर्फ कौशल जी ने की |कौशल जी ने यह भी बताया कि
आज डेढ़ बजे शुरू हुई इस बैठक में संघ के अगले चुनाव की तिथि 19 जनवरी 2013 की घोषणा की गयी | इसी के साथ आदर्श चुनाव प्रक्रिया के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया | वरीय अधिवक्ता योगेंद्र प्रसाद यादव, रामजी मिश्रा और गणेश राम साह इस समिति के सदस्य चुने गए | इसी दौरान निर्वाची पदाधिकारी के रूप में राकेश कुमार चौधरी का भी चयन किया गया | जिनके द्वारा समय पर चुनाव सम्पन्न कराने को लेकर समय पर मतदाता सूची का प्रकाशन कराया जाएगा | साथ ही आपत्ति लेने तथा नामांकन कराने एवं संवीक्षा करने की जिम्मेवारी दी गयी | वहीं अन्य अधिवक्ताओं के अनुसार महासभा की यह बैठक पूरी गहमागहमी से भरपूर रही |