नवगछिया और भागलपुर के साथ साथ देशभर में प्रकाश पर्व दीपावली मंगलवार को उत्साह और उमंग के साथ मनाया ।
लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं, मिठाइयों का आदान-प्रदान हो रहा है।
बच्चो, युवा और बूढ़े-बुजुर्ग तक त्योहार की खुशियों में मग्न हैं।
इधर जहां नवगछिया व भागलपुर में लोग अपने अपने घर, दुकान, प्रतिष्ठान, मकान व कारोबार स्थल को सजाया है| रंग बिरंगे बल्ब की रोशनी बिखेरी है|
वहीं राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति भवन, संसद भवन से लेकर सभी सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों के भवन तथा मंदिरों को बिजली के बल्बों की लडियों से सजाया गया है। शहर की ऊंची इमारतों से लेकर झुग्गियों तक में रोशनी ही रोशनी है। बच्चो और युवा पटाखों और आतिशबाजियों से त्योहार पर अपने उमंग को दर्शा रहे हैं।
अंधकार पर प्रकाश की जीत का यह पर्व लोगों के जीवन में खुशियां, शांति एवं संपन्नता लाने का प्रतीक है। नवगछिया और भागलपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर खासा चहल-पहल देखने को मिल रहा है। महंगाई की मार को एक दिन के लिए भूलकर लोग जश्न मनाने में मगन हैं।
नवगछिया और भागलपुर के अलावा दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, उत्तराखण्ड, पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल प्रदेश में भी पारंपरिक उत्साह के साथ दीपावली पर्व मनाया जा रहा है। दक्षिण भारत में भी इस पर्व का काफी धूम है।
तमिलनाडु में तेल स्त्रान और पूजा के साथ इस पर्व की शुरूआत हुई। इस बार दीपावली में पारंपरिक दीयों के साथ ही डिजाइनर दीयों की बाजार में काफी धूम रही। सामान्य मोमबत्तियों की जगह सुगंधित मोमबत्तियों को लोगों ने चाव से खरीदा। इसके अलावा चीन निर्मित दीये, लैम्प, लाइट और रेडीमेड रंगोलियां भी बाजार में छाई रहीं।
मध्य प्रदेश में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, दूधिया रोशनी से इमारतें जगमगाती रही और पटाखों की गूंज ने आसमान में हलचल मचा दी। राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दीपावली के मौके पर बाजारों की रौनक निराली रही। मिठाई, कप़डों से लेकर पटाखों की जोरदार खरीददारी की गई। इमारतें दूधिया रोशनी से सराबोर रही। शाम होते ही पूजा का दौर शुरू हो गया। सभी ने मुहूर्त को ध्यान में रखकर मां लक्ष्मी की आराधना कर अपनी समृद्घि व प्रगति की कामना की।
पूजा पाठ के बाद शुरू हुआ पटाखे फो़डने का दौर जारी है। इन पटाखों के चलते आसमान रंग बिरंगी रोशनी में बदल गया। वहीं हर तरफ लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां बांटकर शुभकामनाएं दी। इसके अलावा दिन भर विभिन्न देवालयों में विशेष पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य की पूजा कर जीवन को सुख समृद्धि से परिपूर्ण करने की कामना की।
आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में इस पर्व का उत्साह कुछ कम दिखाई दे रहा है क्योंकि वहां आए चक्रवाती तूफान नीलम की वजह से तटीय जिलों में बचाव कार्य अब भी जारी है। मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी ने भी किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए दीपावली नहीं मनाने का फैसला किया है। तमिलनाडु में भी दियों और पटाखों की धूम देखी गई। पूरे राज्य में लोगों ने दिवाली के अवसर पर अहले सुबह उठकर नए परिधानों में पूजा-अर्चना की और फिर से पटाखे जलाए। लोगों ने प़डोसियों, रिश्तेदारों और दोस्तों को दिवाली की बधाइयां दी।
अमेरिका एवं दुबई में भारतीय साडियां, दीये और सजावट के सामान बेचने वाली दुकानों पर काफी भी़ड देखी गई। अमेरिका में तुलसी गब्बार्ड अमेरिकी कांग्रेस में स्थान बनाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला बनी हैं। उन्होंने प्रकाश पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। उधर, व्हाइट हाउस में भी इस पर्व का आयोजन किया है।