दुर्गा पूजा के मौके पर नवगछिया के पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार सिंह ने भी बुधवार को नवगछिया बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पहुंच कर माता से इलाके में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मंगल कामना की है। इस दौरान वे सादे लिबास में देखे गये। जिनके साथ अन्य पुलिस कर्मी अपनी लिबास में थे। मंदिर के आस पास भीड अधिक होने के कारण एसपी ने अपने वाहन कॊ दूर ही छोड दिया। इसके बाद वे पैदल ही माता के दरबार तक
आये। सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत एवं नवगछिया समाचार के संपादक राजेश कानोडिया भी इनके साथ थे।
आये। सांसद प्रतिनिधि प्रवीण कुमार भगत एवं नवगछिया समाचार के संपादक राजेश कानोडिया भी इनके साथ थे।