उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के जिला चकबंदी कार्यालय में बुधवार को
रहस्यमय ढंग में आग लग गई, जिससे सारे दस्तावेज जलकर राख हो गए.
जिलाधिकारी नवदीप रिंवा ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट से सटा हुआ जिला चकबंदी कार्यालय है और बुधवार को दशहरे की छुट्टी होने के कारण वहां कोई भी मौजूद नहीं था.
उन्होंने बताया कि
बुधवार दोपहर साढे तीन बजे बंद कार्यालय के अन्दर आग लग गई जब तक लोग समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया तथा वहां रखे सारे अभिलेख जलकर राख हो गए.
डीएम ने बताया कि आग लगने से जिले के 800 गांवों में चल रहे चकबंदी के सारे दस्तावेज और वहां रखी 40 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सर्विस बुक भी जलकर राख हो गई है.