उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के देवबंद क्षेत्र से भारतीय मूल की एक
विदेशी लड़की को बरामद किया गया है। लड़की का नाम गौरी भोंसले बताया जा रहा
है। वह लंदन से यहां घुमने आई हुई थी। लड़की का आरोप है कि उसके ड्राइवर ने
धोखे से उसे नशीला पदार्थ खिलाकर कैद कर दो साथियों के साथ उसका गैंगरेप
किया था।
हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार करके लड़की को मेडिकल चेकअप के लिए भेज दिया है।
पीड़िता के मुताबिक, वह 10 अक्तूबर को लंदन से चली थी और मुंबई होते हुए 15 अक्तूबर को दिल्ली पहुंची। उसका ड्राइवर मुकेश त्यागी उसे खाना खिलाने के बहाने अपने घर ले गया। वहा खाने में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब वह बेहोश हो गई तो उसे कैद करके ड्राइवर अपने साथियों के साथ उसका गैंगरेप करता रहा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।