ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

साहित्यकार सुनील गंगोपाध्याय का निधन

प्रख्यात साहित्यकार और साहित्य अकादमी के अध्यक्ष सुनील गंगोपाध्याय का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे। उन्होंने 200 से अधिक किताबें लिखी हैं। बंगाली लेखक के शोकाकुल परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
अंतिम संस्कार के लिए उनके पुत्र के अमेरिका से लौटने का इंतजार किया जा रहा है। दिवंगत साहित्यकार को 1985 में उनके ऐतिहासिक उपन्यास 'सेई सेमॉय' के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया। उनकी अन्य प्रमुख रचनाओं में प्रथम अलो और पूरबो पश्चिम शामिल हैं। उन्हें दो बार आनंद पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।
गंगोपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि उन्होंने अपनी अद्वितीय शैली से बंगाली साहित्य को समृद्ध बनाया। प्रख्यात लेखकों शिरशेंदु मुखोपाध्याय, समरेश मजूमदार और अबुल बशर ने भी गंगोपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है।