ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

नवगछिया ने याद किया पूर्व विधायक मनिगुरुजी को

नवगछिया स्थित भाकपा कार्यालय में पूर्व विधायक मणिराम सिह गुरुजी को उनकी छठी पुण्य तिथि पर सैकड़ो लोगों ने याद किया। जिसमे क्षेत्र के वर्तमान जदयू विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल, पीरपैंती के पूर्व विधायक अम्बिका प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद सुप्रभा भारती
के अलावा भाकपा के जिला मंत्री सुधीर कुमार, नवगछिया के अंचल मंत्री सीताराम राय , गोपालपुर के सिकंदर यादव, बिहपुर के नरेश मोहन चौधरी, शिव प्रसाद गुप्ता, खरीक  के परमानंद मंडल, नारायणपुर के मदन मंडल सहित दर्जनों प्रमुख लोगों की मौजूदगी देखी गयी।