बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री बिहार केसरी डा. श्रीकृष्ण सिंह की 125 वीं
जयंती रविवार को हरनाथचक स्थित कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि शीतल प्रसाद सिंह नि्षाद के आवास पर धूमधाम
से मनायी गयी। मौके पर बिहार के विकास के लिये उनके द्वारा किये गये कार्यो
को याद किया गया तो स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान की चर्चाएं कर
लोगों ने अपनी श्रद्धांजलि दी।
नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष शोभानन्द झा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में शीतल प्रसाद सिंह ने उन्हें बिहार के विकास पुरुष की
संज्ञा देते हुए बिहार के विकास के लिये संघर्ष का आह्वान किया। मौके पर शीला देवी निषाद, शोभानन्द झा, अब्बास अंसारी, सुनील चौधरी, अशोक सिंह, टुनो मंडल, राजेन्द्र ठाकुर इत्यादि समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।