ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

बाढ़ पीडि़त परिवारों को मिलने लगी खाद्यान्न व नकद राशि

नवगछिया अनुमंडल अन्तर्गत राघोपुर के 650 बाढ़ पीडि़त परिवारों को खाद्यान्न व नकद राशि का आवंटन कर दिया गया है। शेष परिवारों के बीच अतिरिक्त खाद्यान्न व राशि का आवंटन किया जा रहा है। खरीक के अंचलाधिकारी की रिपोर्ट पर जिला प्रशासन ने यह कार्रवाई की है।
यह जानकारी सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने दी। जहां अब तक सीओ ने 1102 परिवारों को बाढ़ पीडि़त बताया है। प्रत्येक पीडि़त परिवारों को एक क्विंटल खाद्यान्न (50 किलो गेहूं व 50 किलो चावल) एवं नकद 1500 रुपये अनुदान का वितरण किया जाएगा। वहीं डीएम ने राहत वितरण पंजी एवं राहत स्टॉक पंजी का प्रतिदिन आरंभ एवं अंतिम शेष का सत्यापन भूमि सुधार उप समाहर्ता को करने का निर्देश दिया। सीएस को ब्लीचिंग पाउडर एवं डीडीटी का छिड़काव कराने का निर्देश दिया गया।