मुख्यमंत्री नितिश कुमार की भागलपुर में प्रस्तावित अधिकार यात्रा में सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी। सीएम की सुरक्षा की कमान खुद एसएसपी के हाथ रहेगी। एसएसपी केएस अनुपम ने शनिवार को सभी डीएसपी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस लाइन के अधिकारियों के अलावा सिटी डीएसपी वीणा कुमारी, मो. फरोगउद्दीन, एएसपी मीनू कुमारी आदि ने भाग लिया। सीएम की सुरक्षा में दो हजार से अधिक जवानों को तैनात किया जाएगा। सीटीएस नाथनगर के अलावा, बेगूसराय, दरभंगा, पटना, सासाराम से भी पुलिसकर्मियों को बुलाया जाएगा। स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों से कहा गया है कि वे इस बात की सूचना संकलित करें की कहीं किसी प्रकार का विरोध तो सभा में नहीं होगी। नियोजित शिक्षक संघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।