बिहार के लोगों के खिलाफ आग उगलने वाले मनसे प्रमुख
राज ठाकरे के बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महाराष्ट्र सरकार और कांग्रेस पर बरसे हैं। नीतीश ने कहा कि क्या कांग्रेस सरकार ने प्रशासन का काम राज के हवाले कर दिया है। उन्होंने राज के बयान को सिरफिरे व्यक्ति का बयान करार दिया है।नीतीश ने कहा कि राज ठाकरे मुंह लगाने के लायक नहीं है। वो सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कर रहा है। उसे बिहार के गर्व को चुनौती देने का कोई अधिकार नहीं है। कोई भी संविधान से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि क्या महाराष्ट्र सरकार ने राज को `आउटसोर्स` किया है?नीतीश ने कहा है कि वो राज ठाकरे की धमकी से डरने वाले नहीं हैं। बिहार के लोग कहीं भी आ और जा सकते हैं, उन्हें कोई रोक नहीं सकता। मुख्यमंत्री ने हैरानी जताई कि महाराष्ट्र में सरकार कौन चला रहा है। मालूम हो कि दो दिन पहले राजठाकरे ने बिहार से आने वाले लोगों को ‘घुसपैठिया’ करार देने की धमकी देते हुए कहा था कि वे बिहारियों को महाराष्ट्र छोड़ने पर मजबूर कर देंगे।
