घायल पत्नी ने दिया कोर्ट में बयान
नवगछिया पुलिस जिला अन्तर्गत खरीक थाना क्षेत्र में एक पति
ने भवनपुरा नया टोला खरीक स्थित अपने ससुरल में शुक्रवार की अल सुबह तीन बजे चोरी से घुसकर जान मारने की नीयत से अपनी पत्नी को चाकू व दबिया से घायल कर दिया। इसी दौरान पत्नी आभा देवी के द्वारा चिल्लाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और पति मोहन शर्मा को दबोच लिया । जिसकी मौके पर भरपूर पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पत्नी की हालत चिंताजनक है।
दर्ज प्राथमिकी में आभा ने बताया है कि रात में वह बरामदे पर अकेले सो रही थी। दो-तीन बजे के करीब पति मोहन शर्मा (घर- मुरली वसंतपुर, थाना- बनगांव, जिला- सहरसा) घर में धुसकर उसे खींच कर मुंह दाब कर चाकू से प्रहार करने लगा। इसमें उसका पैर व पीठ कट गया है। आभा के अनुसार दो माह पहले मेरे साथ पति मध्य प्रदेश के कटनी थाना क्षेत्र में भी पेट में चाकू मार कर जान मारने का प्रयास किया था। उस समय कटनी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। तब मौके से पुलिस आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया था पर वह पुलिस को चकमा देकर थाना से भाग गया था।