5 रुपये बढ़ाए जाने के बाद दूसरे दिन शुक्रवार को पेट्रोलियम कंपनियों ने एक और तगड़ा झटका दे दिया। कंपनियों ने हाईस्पीड ब्रांडेड डीजल की कीमतों में 19.50 रुपये प्रति लीटर का इजाफा कर दिया है।इस इजाफे के बाद अब दिल्ली में डीजल और भी महंगा हो गया है। कंपनियों की ओर से यह कदम सरकार की ओर से ब्रांडेड डीजल को नियंत्रण मुक्त करने के बाद उठाया गया है। ब्रांडेड डीजल के दाम में 19.50 रुपये बढ़ाए जाने को लेकर कंपनियों का कहना है कि डीजल में 5 रुपये के इजाफे के बावजूद उन्हें घाटा सहना पड़ रहा है। प्रति लीटर उन्हें 19.26 रुपये प्रति लीटर घाटा हो रहा था। इस घाटे में इससे पहले तक सरकार की ओर डीजल पर 14.29 रुपये की सब्सिडी दी जा रही थी। ऐसे में घाटा 5 रुपये था। लेकिन अब ब्रांडेड डीजल को सरकार की ओर से नियंत्रण मुक्त किये जाने पर सब्सिडी भी लगभग खत्म हो गई है। ऐसे में घाटे को पाटने के लिए ब्रांडेड डीजल को 19.50 रुपये बढ़ाना मजबूरी हो गई है।