ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

समाचार पत्र विक्रेता की मौत पर हुई प्रार्थना सभा

नवगछिया के एक समाचार पत्र विक्रेता की मौत पर गोपाल गौशाला में शनिवार को प्रार्थना सभा हुई । पुर्णिया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज निवासी ज्योतिष भगत के निधन पर आयोजित इस शोक सभा में सभी हांकर बंधु ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की । नवगछिया के हांकरों ने मृत हांकर के परिवार के लिये प्रशासन से मुआवजा की मांग की। ज्ञातव्य है कि 27 जून को अखबार ढोलबज्जा ले जाते समय नाव अंसतुलित होने ज्योतिष भगत कोसी नदी में गिर गया था। जिससे मौत हो गयी थी। दैनिक जागरण के एजेंट बिनोद कुमार ने बताया वह अकेला नायक था जो पांच वर्षो से ढोलबज्जा कदवा, कदवा, दियारा सहित दर्जनों गांव में अखबार पहुंचाने का कार्य करते थे। बैठक में हांकर संघ के अध्यक्ष छोटे लाल ठाकुर, सचिव राजेन्द्र प्रसाद दास, केदार उदयपुरिया, रंजित उदयपुरिया, लाल बहादुर यादव, गणेश झा, पुरुषोत्तम दास, संजु कुमार,रतन कुमार भारतीय मौजूद थे।