नवगछिया पुलिस जिला के पुलिस अधीक्षक एसपी जयंतकांत ने सोमवार को बिहपुर
प्रखंड के मिलकी गांव स्थित दाता मांगनसाह रहमतुल्ला अलैह के मजार पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने सात जुलाई से शुरू हो रहे दाता के उर्स-ए-पाक की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने उर्स इंतेजामिया कमेटी से उर्स क्षेत्र के रास्तों, रोशनी, पेयजल, शौचालय एवं पंडालों के संबंध में बातचीत की । साथ ही इंस्पेक्टर दिनेश सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी से उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा पर मंत्रणा किया।
प्रखंड के मिलकी गांव स्थित दाता मांगनसाह रहमतुल्ला अलैह के मजार पर पहुंचे। मौके पर उन्होंने सात जुलाई से शुरू हो रहे दाता के उर्स-ए-पाक की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी ने उर्स इंतेजामिया कमेटी से उर्स क्षेत्र के रास्तों, रोशनी, पेयजल, शौचालय एवं पंडालों के संबंध में बातचीत की । साथ ही इंस्पेक्टर दिनेश सिंह व थानाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी से उर्स के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा पर मंत्रणा किया। एसपी जयंतकांत ने कहा कि उर्स के दौरान विधि व्यवस्था में खलल डालने वालों एवं इस दौरान वाहनों से अवैध वसूली करने वालों तथा मेलाक्षेत्र में शरारती तत्वों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा। एसपी ने इंस्पेक्टर एवं थानाध्यक्ष को निर्देश दिया की फायर बिग्रेड की गाड़ी एवं एंबुलेंस को वहां पर रखा जाए। जरूरत पड़ने पर आसानी से तुरंत मौके पर लाया अथवा भेजा जा सके। एसपी ने इससे पूर्व मजार पर माथा भी टेका। जहां कमेटी की ओर से उन्हें दाता के मजार के चादर की पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य अजमत अली, सचिव मो. कासीम, उपसचिव छोटा कासीम, खजांची साह वकील, मो. इरफान आलम, असद राही, ज्ञानदेव कुमार आदि समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।