ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

श्रावणी मेला के लिए चार घाटों की सफाई

श्रावणी मेला के मद्देनजर नगर निगम ने सोमवार को गंगा घाटों की साफ-सफाई कराई। निगम प्रशासन का ध्यान खास तौर पर खंजरपुर सीढ़ी घाट, पुल घाट, बरारी सीढ़ी घाट, हनुमान घाट पर रहा। पवित्र सावन में कांवरिया शहर के इन घाटों से जल लेकर बासुकीनाथ जाते हैं। नगर निगम के सफाई प्रभारी महेश साह ने बताया कि वैसे तो हर वार्ड में सफाई कार्य नियमित है, पर कांवरियों के आने-जाने वाले मार्गो की सफाई पर ध्यान रखा जाएगा। सावन माह में प्रत्येक रविवार को घाटों व कांवरियों मार्गो की सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाएगा, क्योंकि सोमवार को बासुकीनाथ में जल चढ़ाने वाले कांवरियों का जत्था इसी दिन गुजरता है।