ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला आज से

कृषि की उत्पादन लागत को घटाने के उद्देश्य से खेती में यांत्रिकरण को बढ़ावा देना समय की मांग हो गई है। इसी सोच को लेकर बिहार सरकार के निर्देश पर जिला कृषि विभाग में गुरुवार से दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला का आयोजन होगा। मेले का शुभारंभ अपर समाहर्ता प्रभात कुमार सिन्हा करेंगे। इसकी जानकारी जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह ने दी है।
मेले में उपलब्ध यंत्र
ट्रैक्टर, पावर टिलर, कल्टीवेटर, डिस थैरो, रोटावेटर, जीरो टिलेज शीड ड्रिल, थ्रेसर के अलावा अन्य उपयोगी यंत्र।
तकनीकी सत्र
दो दिवसीय यांत्रिकरण मेला में तकनीकी सत्र का भी आयोजन होगा। इस मेले में विभिन्न कृषि यंत्रों के उपयोग एवं महत्व के बारे में कृषि विज्ञान केंद्र एवं कृषि विवि के वैज्ञानिकों द्वारा तकनीकी जानकारी दी जाएगी।