आरा। बिहार के आरा जिले में आज कथित भू-स्वामियों की प्रतिबंधित रणवीर सेना के प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की गोली मार कर हत्या दी गई। घर से टहलने निकले ब्रह्मेश्वर मुखिया की सुबह लगभग 4 बजे हत्या की गई। मुखिया को 40 गोलियां मारी गईं। ब्ह्मेश्वर मुखिया की हत्या के बाद आरा शहर में तनाव फैल गया है। संवाददाता ने बताया कि रणवीर सेना के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ दफ्तर और सर्किट हाउस को भी आग के हवाले कर दिया है। हाल ये है कि शहर में हर तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।
मुखिया की हत्या के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। समर्थकों ने आसपास के कई रास्ते बंद कर दिए हैं और ट्रेन को भी रोकने की कोशिश की। बता दें कि रणबीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया पर बिहार में हुए नरसंहारों का आरोप था जिसमें 277 लोगों की हत्या कर दी गई थी। हालांकि यह संगठन बीते कुछ समय से सक्रिय नहीं था लेकिन फिर भी इलाके में इसका वर्चस्व था। ब्रह्मेश्वर की हत्या आरा के कतिरा मोहल्ले में सुबह टहलते वक्त हत्या की गई।
हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से भी कार्यकर्ताओं की झड़प हुई। पुलिस को ब्रह्मेश्वर मुखिया की लाश के पास भी नहीं जाने दिया गया। यही नहीं विधायक संजय टाइगर को भी वहां से खदेड़ दिया गया। झड़प बढ़ी तो कार्यकर्ताओं ने दूध के दो टैंकरों और एक ऑटो को भी आग के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि ब्रह्मेश्वर मुखिया कुछ ही दिन पहले जेल से रिहा होकर आया था।