मिस्र में एक फौजदारी न्यायालय ने शनिवार को पूर्व राष्ट्रपति हुस्नी मुबारक को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सत्ता से हटने के 15 महीने बाद मुबारक को ये सजा सुनाई गई है। मुबारक को अब अपनी बाकी की जिंदगी जेल में ही बितानी होगी। जिस समय फैसला सुनाया गया वहां मौजूद तमाम लोग हंगामे पर उतर आए। उनका कहना था कि मुबारक को मौत की सजा सुनाई जानी चाहिए।