नवगछिया स्टेशन पर बुधवार की सुबह बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री डा० प्रेम कुमार का नगर पंचायत नवगछिया द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जब वे भागलपुर में आयोजित एक बैठक में भाग लेने पटना से नवगछिया पहुंचे थे। जहां जदयू के नवगछिया जिलाध्यक्ष सह नगर पंचायत के वार्ड पार्षद बिरेन्द्र कुमार सिंह, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि चंदेश्वरी प्रसाद सिंह, वार्ड पार्षद बिनोद मंडल, उमेश सिंह सहित मुन्ना भगत, मोईन उद्दीन इत्यदि लोगों ने नगर विकास एवं आवास मंत्री डा० प्रेम कुमार को फुल मालाओं से लाद दिया और उनके समर्थन में नारे भी लगाए।