नवगछिया भागलपुर के बीच गंगा नदी पर बना विक्रमशिला सेतु पर सोमवार दोपहर को जाम लगने के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग गयी । जाम का कारण दो वाहनों का एक ही जगह खराब हो जाना है। जानकारी के अनुसार इस सेतु पर रोजाना कई वाहन क्षतिग्रस्त होते है। जिसकी वजह है इसके निर्माण के बाद इसकी देख रेख का अभाव। जिसका खामियाजा वाहनों के साथ साथ आम लोगों को भुगतना पड़ता है। इस क्रम में आर्थिक नुकसान के अलावे समय की भी काफी बर्बादी होती है। साथ ही कई आवश्यक कार्य भी बाधित हो जाते है। जिसे लेकर वाहन मालिकों में भी रोष काफी गहराता जा रहा है।