पाकिस्तान के खैबर क्षेत्र के एक बाजार में शनिवार को हुए विस्फोट में कम से कम 16 लोग मारे गए और बच्चों सहित कई लोग घायल हो गए। जियो न्यूज के अनुसार गम्भीर रूप से घायल होने वालों को पेशावर शहर भेजा गया है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार बम विस्फोट खबर कबायली जिले के मुख्य बाजार लांदी कोटल के एक बस अड्डे के समीप हुआ।शुरूआती खबरों में कहा गया है कि विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई है और 40 घायल हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि सम्भवत: यह विस्फोट सरकार समर्थक जाखा खेल कबीले को निशाना बनाकर किया गया है।अभी तक इस विस्फोट की जिम्मेदारी किसी ने भी नहीं ली है, लेकिन अतीत में आतंकवादी इस क्षेत्र में अनेक हमलों को अंजाम दे चुके हैं।