नवगछिया अनुमंडल का इस्माईलपुर प्रखंड मुख्यालय से सटा इस्माईलपुर गाँव के लगभग तीन सौ से ज्यादा घर अचानक जल जाने से पूरा गाँव राख के ढेर में बदल गया। इस क्रम में तीन लोगों के ज़िंदा जल जाने की खबर है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार लगभग तीन बजे एक घर से लगी आग तेज हवा का साथ पाकर विकराल रूप धारण कर ली। देखते देखते ही पुरे गाँव को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान कई बूढ़े लोग एवं बच्चे जो घर में थे, बाहर भी नहीं निकाल पाए। इस क्रम में ध्रुव राय का पुत्र एक वर्षीय सुमीत राय और तीन वर्षीय सन्नी राय एवं एक सत्तर वर्षीय वृद्ध भगवान यादव सहित लगभग पांच लोगों के ज़िंदा जल जाने की खबरें मिल रही हैं। भीषण अग्नि काण्ड की खबर पाते ही मुखिया मनोहर मंडल, प्रखंड प्रमुख बिद्यापति मंडल, भूमि सुधार उप समाहर्ता संजय कुमार , प्रखंड विकास पदाधिकारी एसएम् परवेज कादिरी एवं सीओ भी घटना स्थल पर पहुँच चुके हैं। इस अग्निकांड में घरों में रखे सारे अनाज, कपड़ा, बर्तन एवं सारे घरेलु सामान जल कर राख हो गए। पुरे गाँव में त्राहिमाम की स्थित बनी हुई ।
वहीं बीडीओ इस्माइलपुर ने इस अग्निकांड में तीन सौ से ज्यादा घरों के जलने की बात कही है। जिसमें दो बच्चों सहित तीन के मरने की पुष्टि की है। साथ ही यह भी कहा है कि मरने वालों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है। कारण कि कई लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिनकी स्थिति चिंता जनक बनी हुई है। अंचल अधिकारी भी मौके पर पहुँच कर स्थिति एवं नुकसान का जायजा ले रहे है।