डीलरों की दुकानों का हुआ भौतिक सत्यापन
अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया सुशील कुमार के निर्देश पर गुरूवार को जन वितरण प्रणाली की कई दुकानों में संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन किया गया। जहां तीन दुकानों में गरीबों को मिलने वाला खाद्यान्न गायब पाया गया। जानकारी के अनुसार मड़वा पश्चिम के बलराम पासवान, बिहपुर पूरब के धरमवीर कुमार सिंह और कृष्ण मोहन साह की जन वितरण प्रणाली की दुकानों में अनाज नहीं पाया गया। जांच अधिकारियों ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दे दी है। इसके साथ ही इन दुकानदारों के ऊपर तलवार लटक चुकी है। जिनके दुकानों के लाइसेंस भी रद हो सकते हैं।