ताजा समाचार :

6/Posts/ticker posts

प्रत्याशियों को मिले कई निर्देश

नवगछिया में होने वाले नगर पंचायत चुनाव को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल मुख्यालय में सभी प्रत्याशियों की एक बैठक हुई। जिसमें अवर निर्वाची पदाधिकारी श्वेता कुमारी ने मौजूद प्रत्याशियों को कई तरह के निर्देश दिए गए। साथ ही आदर्श आचार संहिता का पाठ भी पढ़ाया गया। इसके अलावा इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन के निरीक्षण , संचालन एवं गिनती के तरीके की विस्तार से जानकारी दी गयी। जहां मौके पर ही यह भी बताया गया कि मतदाता पहचान पत्र के नहीं रहने पर आयोग द्वारा चौदह प्रकार के पहचान पत्रों की मान्यता है । इस बैठक में सहाय निर्वाची पदाधिकारी सुन्दरवास कुमारी एवं सहायक ललन कुमार भी मौजूद थे।